इंसान जब भी बोर हो रहा हो या फिर उसे मनोरंजन की तलाश हो तो उसको सोशल मीडिया नाम के समंदर में एक बार डूबकी लगा लेनी चाहिए। यह मनोरंजन का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग पोस्ट और वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो और पोस्ट को देखकर गुस्सा आता है मगर अधिकतर पोस्ट आपको हंसाने और हैरान करने का ही काम करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया पैरोडी सॉन्ग वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसके Vibe में खो जाएंगे।
आंटी जी का गाना सुना आपने?

आजकल कैसी भीषण गर्मी पड़ रही है, यह तो आप सभी को पता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पौरोडी गाना आया जिसने बवाल मचाल दिया है। इस वीडियो में एक आंटी जी गर्मी पर लिखा हुआ गाना गा रही हैं। उनका गाना कुछ इस प्रकार है कि, ‘जय-जय शिव शंकर, गर्मी पड़े भयंकर कि AC भी खराब हो गया। सो भी ना पाई मैं रात भर भाई, जो मच्छर ने परेशान कर दिया, ओ लाइट चली गई।’ यह गाना सोशल मीडिया पर काफी लोग सुन रहे हैं।
इससे पहले आया था यह गाना
आंटी जी का यह कोई नया गाना नहीं है। इससे पहले भी आंटी जी ने एक पैरोडी गाना गाया था जो चुनाव पर आधारित था। चुनाव शुरु होने से पहले उन्होंने अपना वह पहला गाना गाया था और वो भी वायरल हुआ था। उस गाने के बोल कुछ इस प्रकार थे कि ‘अब गली-गली नेता फिर आएंगे, हर घर-घर शीश झुकाएंगे, अपने झूठे वादे सारे गिनाएंगे, कुछ समझ ना आए किसका बटन दबाए, हम ना बताएंगे।’
लोगों ने क्या कहा?
गर्मी पर आंटी जी का लिखा हुआ गाना सुनने के बाद रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- आंटी को कोई मुंबई भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा- Vibe तो है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या गाना है। वहीं एक यूजर ने लिखा- आंटी ने तो कमाल कर दिया। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031