भारत में आवारा सांड के हमले आम बात है। सोशल मीडिया पर इनके बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह भारत का नहीं बल्कि अमेरिका हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा सांड लोगों की भीड़ में पहुंच गया है, जहां वह जमकर उत्पात मचा रहा है।
बाड़े से निकलकर भागने लगा सांड
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड कूदकर अपने बाड़े से बाहर आ गया है। बाड़े से बाहर आने के बाद वह इधर-उधर भाग रहा है। इसके बाद वह वहां खड़े लोगों पर हमला कर देता है। सांड भीड़ के बीच घुसकर भागते हुए जाता है और एक महिला को उठाकर पटक देता है। घटना सिस्टर्स रोडियो के मैदान के बाहर की बताई जा रही है। सांड के भागने के बाद बाड़े के कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आएं। कुछ देर तक सांड ने खूब जमकर उत्पात मचाया। उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे बाड़े के अंदर बंद कर दिया गया। इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है।
रोडियो गेम के दौरान हुई ये घटना


बताते चले कि, अमेरिका में सिस्टर्स रोडियो कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। तभी रात 10 बजे के करीब यह घटना घटी। वैसे तो रोडियो अमेरिका में बेहद मनोरंजक खेल माना जाता है लेकिन इस खेल में इस प्रकार की स्थिति कभी भी पैदा हो जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @weixj8862 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31