बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय संगठन के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बकायदा पंडरी और अनुपम नगर में कॉल सेंटर खोल रखा था। इसके अलावा नकली नोटों की छपाई भी ये सभी करते थे। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • कॉल सेंटर का संचालन: आरोपियों ने पंडरी और अनुपम नगर में कॉल सेंटर खोले थे।
  • ठगी का तरीका: बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी।
  • नकली नोट छपाई: जॉब दिलाने के कार्य के साथ-साथ नकली नोट छापने का भी काम किया जाता था।
  • वेब सीरीज से प्रेरित: ‘फर्जी’ नामक वेबसीरीज से प्रभावित होकर नकली नोट छपाई का काम किया जा रहा था।
  • मूल निवासी: सभी आरोपी उड़ीसा के निवासी हैं।
  • माल और सबूत जप्त: बुलेट वाहन, थार वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, नोट छापने की मशीन और अन्य सामान, कुल कीमत लगभग 23,75,000/- रुपये।


जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर ऑफिस खोलकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीसीयू और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सूचना और जानकारी एकत्रित की।

जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया के नाम से पंडरी रायपुर में ऑफिस संचालन होने की जानकारी मिलने पर संयुक्त टीम ने वहां रेड कार्यवाही की। ऑफिस के अंदर से लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए। एक और ब्रांच अशोका रतन रायपुर में स्थित होने की जानकारी पर वहां भी दबिश दी गई, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे लोग रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलते थे और फर्जी इंटरव्यू में फेल कराकर और पैसे वसूलते थे। साथ ही नकली नोट छपाई का काम भी करते थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 340/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 489(ए), 489(बी), 489(सी), 489(डी), 489(ई), 120बी, 34 भादवि. के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
01.    पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
02.    कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
03.    आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 साल साकिन न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
04.    खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 साल साकिन रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
05.    अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
06.    विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
07.    राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर
08.    नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 साल साकिन करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर

रायपुर पुलिस ने इस संगठित गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बुलेट वाहन, थार वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकली नोट छापने की सामग्री और अन्य सामान जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31