आमजनों की सुविधा के लिए जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाले हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्‍ट्री के सिस्‍टम में कुछ बदलाव किए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए इसमें बड़े रिफॉर्म की तैयारी चल रही है। आगामी 3 से 4 महीने में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को उम्मीद
लोकसभा के मानसून सत्र में बजट से छत्‍तीगसढ़ की उम्‍मीदों पर मंत्री चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय पूर्ण बजट आएगा। इस अमृतकाल में 2047 तक मोदी का विकसित भारत बनाने का संकल्‍प है। आने वाला बजट देश इसी विकसित भारत 2047 के लिए नींव का काम करेगा। छत्‍तीसगढ़ में भी उसी दिशा में अधोसंरचना, नेशनल हाईवे और रेलवे के लिए बड़ी सौगात मिलेगी यह मैं पूर्ण विश्‍वास के साथ कह रहा हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि, गरीब कल्‍याण की योजनाओं, किसान, महिला और युवा बहुत सारी सौगात मिलेगी।

वहीं ईवीएम को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर भी वित्‍त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस मानसिक हताशा निराशा का शिकार गई है। इसी हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। ये वही बात है कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। दरसअल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने कहा कि,  छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस 5 से 6 सीट जीत रही थी, लेकिन बीजेपी वालों ने ईवीएम में गड़बड़ी कर दी और ये (कांग्रेस) जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाता है। हारते हैं तो ईवीएम- ईवीएम चिलाने लगते हैं।

ईवीएम हैक होता तो यूपी में 80 सीटें जीत जाते
पूरे देश और दुनिया में जो भी तकनीक है उसका उपयोग करके कोई भी व्‍यक्ति उसे हैक नहीं कर सकता। ये अनावश्‍यक आरोप-प्रत्‍यारोप की राजनीति कर रहे हैं। यूपी में हमको पिछले बार से कम सीटे मिली है। ईवीएम पर कंट्रोल होता तो हम वहां 80 में से 80 सीटे जीत जाते। भारत के महान लोकतंत्र में कांग्रेस को इस तरह की बवकास बातें शोभा नहीं देती। ताम्रध्‍वज साहू जी को अनर्गल बयानबाजी से बाज आना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031