राज्य सरकार स्कूली बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था करने में जुटी हुई है। लेकिन कई स्कूलों में शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है। जहां एक प्राचार्य नशे की हालत में स्कूल पंहुचा गया। नशे की हालत में स्कूल गेट के सामने सो गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया  में डाला दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्राचार्य का नाम परमेश्वर सेन है। वह शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। मंगलवार से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था जो बढ़ती गर्मी को देखते आगे बढ़ा दिया गया है। प्राचार्य आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और सोशल मीडिया में डाला दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।इस घटना ने शिक्षा प्रणाली में अनुशासनहीनता की एक गंभीर समस्या को उजागर किया है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे सरकारी अधिकारियों को इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031