इंसान के लिए कब और कहां खतरा पैदा हो जाए, इसका अंदाजा वो पहले से नहीं लगा सकता है। लोगों को अगर खतरे से बचना है तो उन्हें हमेशा चौकन्ना रहना होगा। घर के बाहर तो कहीं भी खतरा मिल सकता है लेकिन अगर लोग यह सोचते हैं कि वो अपने घर के अंदर पूरी तरह से सुरक्षित हैं तो फिर यह सोचना गलत हो सकता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यह बात काफी अच्छे से समझ में आ जाएगा। आइए फिर बिना किसी देरी के आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
घर में घुस गया विशालकाय सांप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी डर लगने लगेगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपने बच्चे को झूले में झूला रही है। पहले वो बच्चे के साथ ही लेटी थी मगर कुछ देर बाद वह नीचे उतरकर बैठ गई और बच्चे को झूलाने लगी। अनजाने में महिला द्वारा लिया गया यह फैसला उसके लिए अच्छा साबित हुआ क्योंकि इस दौरान महिला को घर के अंदर घुसा एक विशालकाय सांप दिख गया। सांप दिखते ही महिला घबरा गई और उसने सबसे पहले अपने बच्चे को गोद में लिया और वहां से दूसरे कमरे में चली गई। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को समझने के लिए मुझे कई बार देखना पड़ा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी डरावना है। तीसरे यूजर ने लिखा- मां का 6th सेंस काफी कमाल का होता है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031