सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल को लेकर मजाक बनते रहेत हैं। कोई ना कोई ऐसी वीडियो जरूर वायरल हो जाती है, जिसे लेकर लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल पर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगते हैं। हाल में फिर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेट्रोल पंप पर कुछ गाड़ियां तेल भरवाने के लिए खड़ हैं। पेट्रोल पंप का कर्मचारी एक महिला की स्कूटी में पेट्रोल भर रहा है। पीछे एक और महिला अपनी स्कूटी लिए खड़ी है। कर्मचारी जैसे ही पेट्रोल भरकर स्कूटी से हटता है। तभी अचानक से पीछे स्कूटी खड़ी महिला उस कर्मचारी को टक्कर मार देती है। दरअसल, महिला के हाथों से स्कूटी की एक्सीलेटर ऐसे घूमती है कि स्कूटी उसके नियंत्रण से बाहर हो जाती है और वह सीधे कर्मचारी को टक्कर मार देती है। उधर, जो महिला पहले से गाड़ी में तेल भरवा रही थी वह भी स्कूटी लिए गिर पड़ती है।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

https://twitter.com/PalsSkit/status/1802562188923584646?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1802562188923584646%7Ctwgr%5E65a15538c9d8a4186e0843832b7d2539604c40a0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fgirl-hit-a-man-with-a-scooter-people-had-fun-watching-the-video-2024-06-18-1053710


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को रितेश पाल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 लाख व्यूज और 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद खूब मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी की गलती नहीं है स्कूटर बनाने वाले की गलती है। दूसरे ने लिखा- थोड़ा सा धक्का दिया कि जल्दी भरो मेरे में। तीसरे ने लिखा- पता नहीं लड़कियों को ब्रेक से कौन सी दुशमनी है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31