दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। भीषण गर्मी के कहर से लोग बीमार हो रहे हैं। कई राज्यों में तो गर्मी से लोगों के मरने तक की खबरें आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अधिकतम तापमान 43-45°C के बीच है। हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी दर्ज किया जा रहा है।राजस्थान में चलेगी तेज हवाएंराजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं और इसके साथ ही बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में रात के दौरान तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसारएक ओर जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं, देश के कुछ राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान  64.5- 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड के अनेक स्थानों पर बुधवार को बारिश हुई जिससे लंबे समय से प्रचंड गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में दो से चार डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। इसके अनुसार, देहरादून में बृहस्पतिवार को भी तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ सहित गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों में बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31