रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सचिवालय सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के दो अनुभाग अधिकारियों— चंद्रिका प्रसाद (श्रम विभाग) और सुखलाल लकड़ा (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) को अवर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13 (67,300-2,13,100) में पदभार ग्रहण करने के दिनांक से पदोन्नति दी गई है।
इसके साथ ही, एक अन्य आदेश में पशुधन विकास विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी आदित्य तिवारी को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन्हें वेतन मैट्रिक्स के लेवल-11 (49,100-1,55,800) में प्रमोट किया गया है। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उनकी इस पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी और इस संबंध में वरिष्ठता का कोई भी दावा मान्य नहीं होगा। आदित्य तिवारी की नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे, तब तक वे अपनी वर्तमान पदस्थापना में ही कार्य संपादित करते रहेंगे।
देखे लिस्ट;





















