रायपुर। सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का आज जन्मदिन है। श्री चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू) ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महासभा की ओर से श्री चंद्राकर को बधाई देते हुए श्री वर्मा ने कहा कि ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आपको बता दें कि अजय चंद्राकर 24 जून 1963 को छत्तीसगढ़ के कुरूद में जन्मे। अजय, स्वर्गीय कलीराम चंद्राकर के बेटे और भागवत चंद्राकर के भतीजे है। अजय चंद्राकर का विवाह श्रीमती प्रतिभा चंद्राकर के साथ 14 फरवरी 1997 को हुआ था। उनके एक पुत्र है। अजय चंद्राकर का निर्वाचन क्षेत्र और घर कुरुद में है लेकिन परिवार का पैतृक गांव अर्जुन्दा है। अजय चंद्राकर की शिक्षा कुरुद की जन्मभूमि में हुई। अजय चंद्राकर का मूल व्यवसाय कृषि है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने बिलासपुर के एसबीआर कॉलेज में प्रवेश लिया। कुछ सालों तक अध्ययन करने के बाद अजय चंद्राकर रायपुर आए और दुर्गा कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां अजय ने हिंदी साहित्य में एम.ए. पूरा किया और बाद में विष्णु प्रभाकर के नाटकों को अपने शोध के लिए विषय के रूप में चुना। यहां से उनकी राजनीति में तेजी आई। जब वह पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए, तो उन्हें अन्य सभी विधानसभा सदस्यों में सबसे अधिक अध्ययनशील माने जाते थे। आज भी अजय चंद्राकर को पढऩे और लिखने का एक उत्साही जुनून है, और ज्ञान के लिए आज भी कुछ नया सीखते है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे अभी भी पढऩे के लिए समय निकालते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31