सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक चलता फिरता अड्डा है। आपको भी मनोरंजन का डोज लेना हो, कुछ नहीं करना है, केवल सोशल मीडिया की गलियों में चले जाना है। इसके बाद आप बस स्क्रोल करते जाइए, एक से बढ़कर मजेदार वीडियो आपको देखने को मिलेगा। सुबह से लेकर शाम तक और शाम से लेकर रात सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको अच्छा-खासा मनोरंजन कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहा वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि वीडियो देर रात का है जब शख्स अपने दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा। सड़क पूरी तरह से सुनसान नजर आ रहा है। तभी दिखता है कि सड़क के किनारे रात के रखवाले कहे जाने वाले जानवर यानी कुत्ते खड़े हैं। शख्स को देखते ही वो भौंकने लगते हैं। कुत्ते से बचने के लिए लड़के जो बात कहते हैं उसे सुनकर आप हंसने लगेंगे। लड़के कुत्तों से कहने लगते हैं, ‘लोकल हैं भाई लोकल, यहीं के हैं।’ इसके बाद कुत्ते भी भौंकना बंद कर देते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘लोकल हैं भाई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ बता दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये जल्द ही टोल कलेक्ट करना शुरू कर देंगे, इंतजार करो उस दिन का। वहीं एक यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ बता दिया की लोकल हैं नहीं तो ओरिजिनल बना दिए जाते। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031