भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद है। इन जगहों पर अक्सर ट्रेवल का शौक रखने वाले लोग जाते ही रहते हैं। पर्यटक घूमने के साथ ही अच्छी जगहों पर स्टे करना भी पसंद करते हैं। लेकिन इस मामले में उनकी जेब पर काफी बोझ पड़ जाता है। सफर के लिए सस्ती परिवहन सेवा का चूस किया जा सकता, जिससे आने-जाने का खर्च पर काबू किया जा सकता है, जैसे कि फ्लाइट की जगह ट्रेन या बस से यात्रा। वहीं, रुकने के लिए अच्छी और सस्ती जगह पर समझौता हो पाना मुश्किल होता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आश्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठहरने के लिए बिल्कुल पैसा खर्च नहीं होगा।

ऋषिकेश में मुफ्त ठहरने की जगह

सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऋषिकेश में सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। इस स्थान पर दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस आध्यात्मिक शहर ऋषिकेश में लोग ठहरने के लिए कई छोटे बड़े होटल मिल जाएंगे। अगर आप बिना पैसे खर्च किए रहना चाहते हैं तो आप भारत हेरिटेज सर्विसेज जरुर लें। इस आश्रम में मुफ्त में ठहर सकते हैं। यहां रुकने और खाने पीने के लिए पैसे नहीं देने होते हैं। यहां पर सारी सुविधाएं फ्री में है, बदले में आपको कुछ वालंटियर का काम करना होगा।

तमिलनाडु में मुफ्त ठहरने की जगह

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलई की पहाड़ियां पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है। अगर आप भी तमिलनाडु की  तिरुवन्नामलई की पहाड़ियां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप रामनाश्रामम में ठहर सकते हैं। यहां मुफ्त में ठहरने को मिलेगा। बता दें कि, यह आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। कहते हैं जो भक्त यहां स्टे करता है वो श्री भगवान मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए भक्तों से कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है।

हिमाचल में मुफ्त ठहरने की जगह

हिमाचल प्रदेश में हर रोज हजारों पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण नाम की जगह पर मुफ्त में ठहर सकते हैं। यहां आप मणिकर्ण साहिब नान के आश्रम में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां ठहरने या खाने पीने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031