Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: छाया ग्रह केतु 3 अक्टूबर दिन शनिवार को मघा नक्षत्र के पहले चरण में मध्यरात्रि को गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, वे मघा नक्षत्र के दूसरे चरण से पहले चरण में प्रवेश कर रहे हैं और अगल 67 दिन तक यानी 5 दिसंबर तक इसी चरण में रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मघा नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं और इसके आधिपत्य देवता पितृगण हैं. पितृपक्ष के समय केतु का पितृगणों के नक्षत्र में चरण बदलाव कन्या, मकर समेत 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल समस्याएं दूर होंगी और धूमधाम से दिवाली मना पाने की स्थिति में होंगे. आइए जानते हैं केतु का मघा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है…
मिथुन राशि
केतु के मघा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर से मिथुन राशि वालों को अगले 67 दिनों तक भाग्य का साथ मिल सकता है. मिथुन राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और व्यापार में अटके काम पूरे होने के संकेत हैं. मिथुन राशि वालों की इस अवधि में गुप्त योजनाओं को सफल बनाने में मदद मिलेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. इस अवधि में आपके विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े अवसरों की इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं.
कन्या राशि
केतु का मघा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर कन्या राशि वालों के लिए कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. कन्या राशि वालों के इस अवधि में नौकरी और व्यापार से जुड़े फैसलों में लाभ मिल सकता है और लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. केतु के शुभ प्रभाव से आपके मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और इस अवधि में आप अपने घर में प्रवेश कर जाएंगे. आपकी कोई गुप्त योजना सही समय पर सफल हो सकती है और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा बढ़ेगी
तुला राशि
तुला राशि वालों को केतु के नक्षत्र गोचर से अगले 67 दिनों में भाग्य का साथ मिल सकता है. अगर आप खुद का बिजनेस कर रहे हैं तो केतु के शुभ प्रभाव से आपकी स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही चिंताएं दूर होंगी और पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं और धन संबंधित चिंताएं भी दूर होती जाएंगी. केतु के शुभ प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाओं के साथ संपत्ति में इजाफा होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर करियर और व्यापार में लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. वृश्चिक राशि वालों के परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर होगी और अगले 67 दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. वृश्चिक राशि वालों की इस अवधि में विदेश जाने या विदेश में काम करने की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है. साथ ही केतु के प्रभाव से धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा.
धनु राशि
केतु के मघा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश धनु राशि वालों के लिए अगले 67 दिन योजनाओं को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. भाग्य का साथ मिलने से करियर में प्रगति के अवसर बनेंगे और किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिलेगा. अगर आप किसी बिजनेस डील या नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो प्रतिद्वद्वियों को भनक लगे बिना आप सफलता प्राप्त करने में सक्ष्म होंगे. इस अवधि में आपके अंदर जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आपको कई क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा.
मकर राशि
मघा नक्षत्र के पहले चरण में केतु के गोचर से मकर राशि वालों की करियर में चल रही टेंशन दूर होगी. मकर राशि वाले इस अवधि में किसी भी चुनौती से घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करेंगे. अगर कोर्ट कचहरी का पूरा मामला चल रहा है तो वह फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना बन रही है और परिजनों की सेहत में सुधार भी देखने को मिलेगा. केतु के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिल सकते हैं और विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे. इस दौरान गुप्त योजनाओं को लेकर सावधानी से काम करना लाभदायक रहेगा.



















