रायपुर। महानदी भवन मंत्रालय, विभागाध्यक्ष इंद्रावती भवन सहित नवा रायपुर क्षेत्र में स्थित समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालय में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार मुख्य सचिव के द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाकर 09-09-2020 को संवेदनशीलता से कर्मचारी अधिकारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु कर्मचारियों अधिकारियों को शासकीय काम काज सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित होता रहे इसके लिए साप्ताहिक रोटेशन प्रणाली लागू कर एक तिहाई उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश होने से कर्मचारी अधिकारियों में खुशी और संतुष्ट हैं। इस व्यवस्था से वायरस का फैलाव रोकने में मदद मिलेगी। कोविड 19 टेस्ट शिविर मंत्रालय महानदी भवन तथा विभागाध्यक्ष कार्यालय में भी शिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। कर्मचारियों अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देश से सभी स्वस्थ और प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ पदाधिकारियों में कमल वर्मा ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कर्मचारी हितों की सुरक्षा में आदेश जारी किए गए हैं इसलिए धन्यवाद आभार प्रकट करते हैं। देवलाल भारती अध्यक्ष के द्वारा कोरोना संकट में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण और जरुरी निर्देश जारी करने के लिए मुख्य सचिव सहित सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह एवं कमल प्रीत सिंह को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। आभार प्रकट करने वालों में सर्वश्री कमल वर्मा (संयोजक) प्रदेश अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय संघ, देवलाल भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघलेखक संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ से केपी नेताम, जमील अहमद, कृष्ण लाल कश्यप, टी आर रावटे, वन कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर लोचनम, राजेश पिल्ले, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष करण सिंह अटरिया, अमोद श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ, भोलाराम कीर महासचिव, सत्येन्द्र देवांगन संयुक्त कर्मचारी संघ आदि।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031