What's Hot

एक चूहे को गांजे की ऐसी लत लगी कि ज्यादा मात्रा में लेने की वजह से वो वहीं बेहोश हो गया। दरअसल यह घटना कनाडा की है जहां एक शख्स के घर से गांजा के पौधे की लगातार चोरी हो रही थी। एक दिन उन्होंने देखा कि उनके छोटे से खेत में ही चूहे ने गांजा के इतने पत्ते खा लिए की नशे से बेहोश हो गया। बता दें कि कनाडा में तय मात्रा में लोगों को अपने घरों में गांजा उगाने की अनुमति है।

कोलिन नाम के शख्स ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दी। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, दो दिनों से ये छोटा सा चूहा उनके गांजा के पौधे से पत्ती चोरी कर ले जा रहा था। ऐसा वो तब तक करता रहा जब तक वो इसे लेते हुए बेहोश नहीं हो गया। तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि चूहा गांजें के पौधे की पत्ती खाकर नशे में उल्टा होकर सो रहा और उसे कोई होश नहीं है। कोलिन के पोस्ट के मुताबिक चूहे को एक हफ्ते में गांजे की लत लग चुकी थी। उन्होंने चूहे को जंगल में छोड़ देने की सोची लेकिन इसके बाद भी चूहा वहां पहुंच गया क्योंकि उसे गांजा कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगा था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031