हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आप भी जानते होंगे कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स को रात में भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन?

आपको रात में सोने से पहले एक कंटेनर में थोड़ा पानी भरना है और फिर इस पानी में ड्राई फ्रूट्स को डाल देना है। रात भर ड्राई फ्रूट्स को पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। अब अगली सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम कर लीजिए।

बादाम- अगर आप बादाम खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात भर भिगोकर रखे गए बादामों को अगली सुबह खाली पेट खा लेने से आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

चिया सीड्स- चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपको लगभग एक स्पून चिया सीड्स को रात में पानी में भिगाकर रखना है। आप अगले दिन अपने दिन की शुरुआत भीगी हुई चिया सीड्स से कर सकते हैं।

किशमिश- किशमिश को भी रात में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खा लीजिए। इस तरह से किशमिश खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

चने- अगर आप चाहें तो भीगे हुए चने को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चने खाने से आपको प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मिलेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30