उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विवाहिता ने पति और ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पति और ससुर मिलकर उसका न्यूड वीडियो बनाते हैं. यही नहीं, नहाते समय उसको देखते हैं और यौन शोषण करते हैं. इसके अलावा दहेज की मांग करते हैं. साथ ही न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके का है. 3 साल पहले शादी करके ससुराल आई रजनी शर्मा (बदला हुआ नाम) ने अपने ससुर और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है.
महिला का कहना है कि 3 साल पहले मोहित से उसकी शादी हुई थी. मोहित एक प्राइवेट स्कूल में काम करता है. शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब वह बाथरूम में नहाने जाती है तो सुसर और पति छिपकर देखते हैं. इतना ही नहीं, ससुर और पति ने मिलकर नहाते समय वीडियो बनाई है. एक दिन उसने ससुर और पति की इस हरकत को देख लिया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती है. 13 मार्च 2024 को भी मारपीट की गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका यौन शोषण भी किया जाता है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है.
वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति और ससुर पर न्यूड वीडियो बनाने और दहेज की मांग की मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031