Bihar Rajya Sabha election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। संख्या बल के आधार पर एनडीए (भाजपा-जदयू) का चार सीटों पर कब्जा लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली रोमांच पांचवीं सीट को लेकर है, जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच ‘नंबर गेम’ का खेल शुरू हो गया है। 

चार सीटों पर NDA का दबदबा, पांचवीं पर संग्राम 

मौजूदा विधायकों की संख्या के अनुसार, एनडीए को 4 सीटें (भाजपा 2, जदयू 2) मिलना तय है। पांचवीं सीट के लिए महागठबंधन को अतिरिक्त समर्थन की दरकार है। राजद और सहयोगियों के पास 35 विधायक हैं। जीत के लिए उन्हें असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) के 5 विधायकों और बसपा के 1 विधायक का साथ चाहिए। यदि ये 41 विधायक एकजुट होते हैं, तभी विपक्ष एक सीट निकाल पाएगा। 

संभावित चेहरे: पवन सिंह से लेकर निशांत कुमार तक 

पवन सिंह (भाजपा/NDA): भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की युवाओं में लोकप्रियता और ‘मास कनेक्ट’ को देखते हुए भाजपा उन्हें उच्च सदन भेज सकती है। पूर्वांचल और बिहार के समीकरणों में वे फिट बैठते हैं। 

निशांत कुमार (जदयू): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग लंबे समय से हो रही है। अगर जदयू उन्हें मौका देती है, तो यह उनकी सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री होगी। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031