गोहपरु: असम विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान सीएम के कई निजी और भावनात्मक पल सामने आ रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही इस यात्रा में सरमा का जनता से सीधा जुड़ाव खास चर्चा में है। इस दौरान सीएम सरकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री फूलों से सजे प्रचार वाहन पर खड़े नजर आते हैं। उन्होंने पारंपरिक असमिया गमछा ओढ़ रखा है और वे समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनकी घड़ी की तारीफ करते हुए आवाज लगाता है।

घड़ी खोलकर युवक को दे दी

युवक की आवाज मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते है। इसके बाद वो तुरंत अपनी कलाई से घड़ी उतारते हैं और उस युवक को भेंट कर दी। उन्होंने हंसते हुए अपनी टीम से कहा कि जब लड़के को घड़ी इतनी पसंद आई तो उसे दे देने में उन्हें खुशी है। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शनिवार को शुरू हुई यात्रा

बता दें कि असम में बीजेपी ने शनिवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करके अपने चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस यात्रा का लक्ष्य प्रदेश भर में हर दिन कम से कम एक लाख लोगों तक पहुंचना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में ऐतिहासिक गुप्तेश्वर मंदिर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि इस आउटरीच प्रोग्राम का मकसद वोटरों से सीधे जुड़ना और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार की विकास की पहलों को दिखाना है।

चुनावी स्ट्रेटेजी का एक अहम हिस्सा है यह यात्रा

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा भाजपा के विकास, सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं का संदेश असम के कोने-कोने तक पहुंचाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कैंपेन के दौरान जमीनी स्तर पर जुड़ाव को मजबूत करने का भी आग्रह किया। असम भाजपा के अनुसार, ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पार्टी की चुनावी स्ट्रेटेजी का एक अहम हिस्सा है और इसका फोकस लोगों से सीधे बातचीत, फीडबैक इकट्ठा करने और बूथ लेवल पर पार्टी वर्कर्स को जुटाने पर होगा। यह कैंपेन राज्य के कई जिलों में जाएगा और 9 मार्च को खत्म होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930