राजनांदगांव। मानदेय में बढ़ोतरी, शासकीयकरण जैसी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल हुईं। राजनांदगांव कलेक्टर कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही महिला बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य राज्यों की भांति दोपहर 1 बजे तक ही आंगनबाडी़ संचालन की मांग की है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 26 हजार रुपए और सहायिकाओं को प्रतिमाह 18 हजार रुपए मानदेय दिया जाए। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। इस दौरान सीटू यूनियन की प्रदेश सचिव ईश्वरी साहू ने कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जो साड़ी दी जा रही है वह गुणवत्ताहीन है। सरकार इस साड़ी की जगह नगद राशि दे। जिससे हम गुणवत्तापूर्ण साड़ी खरीद सके। अपने धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2 हजार रुपये की राशि फैक्सी फंड के लिए देने, 10 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कल से कोई भी कार्यकर्ता व सहायिका शासन द्वारा दी गई साड़ी पहनकर कार्य पर नहीं जाएगी। वहीं आंगनबाड़ी का संचालन सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक ही किया जाएगा और दोपहर डेढ़ बजे के बाद आंगनबाड़ियों में ताला लगा दिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031