अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन देश में मार्च से ही उनकी शादी से पहले के फेस्टिविटीज के चलते हलचल मची हुई है। अंबानी परिवार ने मुंबई के चर्चित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में इस शुक्रवार को होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित, बोनी कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट के सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें बॉलीवुड हस्तियों को परफॉर्म करते, एंजॉय करते और गपशप लड़ाते देखा जा सकता है। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इस इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो की ज्यादा ही चर्चा है।
जाह्नवी ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से कुछ में उन्हें अपना लुक फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है तो वहीं कुछ में वह इवेंट में मानुषी छिल्लर और कुछ अन्य हसीनाओं के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जाह्नवी को अपनी बहन खुशी, बॉयफ्रेंड शिखर, होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट और वेदांग रैना सहित अन्य दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्ट में जो आखिरी फोटो है, उसमें एक्ट्रेस को चिंता में देखा जा सकता है।
आखिरी फोटो से पता चलता है कि इवेंट के दौरान जाह्नवी का लहंगे के साथ कुछ पंगा हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनके रेसक्यू के लिए पहुंचे और उन्होंने एक्ट्रेस जुगाड़ लगाकर एक्ट्रेस का लहंगा ठीक कर दिया। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोर पंख जैसी डिजाइन वाले ब्लू लहंगे को पहने जाह्नवी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसी पोस्ट के आखिरी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने परफॉर्मेंस से पहले अपने लहंगे का केन-केन कट कर दिया था।
क्या है लहंगे के पीछे की कहानी
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि उनका ये खूबसूरत ब्लू लहंगा मोरों से प्रेरित था। उन्होंने इस लहंगे को डिजाइन करवाने के पीछे की कहानी भी बताई है। जाह्नवी ने बताया कि जामनगर में अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान उन्होंने नेचर, शांति के बीच ढेरों मोर देखे। जामनगर में उन्हें कभी भी कहीं भी मोर दिख जाते थे। उनके लिए ये एक्सपीरियंस इतना खास था कि उन्होंने अपने लहंगे में भी पिरो लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031