दिव्यज्योति साहित्यिक संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा गत दिनों मासिक राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से अनेक सुप्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपनी रचना का पाठ किया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि आसंदी पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे वरिष्ठ कवि, शिक्षाविद, लेखक, विचारक, शोध निदेशक, मोटिवेटर व वक्ता मण्डला मध्यप्रदेश, अध्यक्ष के रूप में अशोक गोयल वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार, पिलखुवा उत्तरप्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम राष्ट्रीय साहित्य संस्था अयोध्याधाम, विशिष्ट अतिथिगण के रूप में प्रो. डॉ. मंजरी अरविन्द गुरु, वरिष्ठ कवियत्री, शिक्षाविद, लेखक, साहित्यकार रायगढ़ छत्तीसगढ़, डॉ.रामनिवास तिवारी ‘आशुकवि’ निवाड़ी मध्यप्रदेश राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी समिति एवं प्रदेश महासचिव- साहित्य परिषद प्रकोष्ठ, डॉ. अनिता गोस्वामी, वरिष्ठ कवियत्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर कोर यूनिवर्सिटी रुड़की उत्तराखंड, शिवनाथ सिंह “शिव” वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार संस्थापक रायबरेली काव्य रस साहित्यक मंच रायबरेली उत्तरप्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन मंच संचालक द्वय अनिल कुमार जायसवाल, कवि एवं शिक्षाविद बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं सुमा मण्डल, वरिष्ठ कवियत्री एवं शिक्षाविद कांकेर छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन मुकेश कुमार सोनकर, संयोजक दिव्यज्योति साहित्यिक संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया ‘सुभाषिनी’ प्रयागराज उत्तरप्रदेश द्वारा सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात् अंजली सारस्वत शर्मा लखनऊ उत्तरप्रदेश, संदीप शर्मा देहरादून उत्तराखण्ड, सिमरन तोमर अंबाह जिला मुरैना मध्यप्रदेश, निरंजन कुमार तिलक ‘अंकुर’ जैतपुर छतरपुर मध्यप्रदेश, विद्या बाहेती महेश्वरी राजस्थान, जी.पी. जायसवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़, आभा गुप्ता इंदौर मध्यप्रदेश, मीनाक्षी सुकुमारन नोएडा ईश्वर चंद्र जायसवाल संत कबीर नगर उत्तरप्रदेश, अविनाश खरे पुणे महाराष्ट्र, मेघा अग्रवाल नागपुर महाराष्ट्र, सुनील कुमार नकुड़ सहारनपुर उत्तरप्रदेश, कुमार जितेन्द्र उन्नाव उत्तरप्रदेश, राधिका शर्मा दिल्ली, विमला माहेश्वरी ‘विमल’ राजनांदगांव छ.ग., सुरेश बन्छोर तालपुरी भिलाई छत्तीसगढ़, मीना रावलानी ‘सुमी’ कोटा राजस्थान, भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ झाबुआ मध्यप्रदेश, उषा सक्सेना मुम्बई, प्रियंका भूतड़ा बरगढ़ ओडिशा, थानू राम साहू मुंगेली छत्तीसगढ़, अवधेश कुमार साहू ‘बेचैन’ हमीरपुर उत्तरप्रदेश, प्रणय श्रीवास्तव ‘अश्क’ बालाघाट मध्यप्रदेश जैसे सुप्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031