राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ 22 एंव 23 जुलाई को रायपुर लंबित 27प्रतिशत वेतन वृद्धि एंव नियमितीकरण सहित 18 बिंदु माँग के सम्बंध में हड़ताल

कोंडागाँव:. छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय मीटिंग कोंडागांव में संपन्न हुआ मीटिंग में एनएचएम कर्मचारियों का लंबी 27% वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग के संबंध में प्रदेश स्तरीय दो दिवस धरना प्रदर्शन आंदोलन रायपुर में 22 एवं 23 जुलाई को दो दिवस किया जाना है इस विषय पर एनएचएम कर्मचारियों में एक जुड़ता दिखाई दिया. एनएचएम कर्मियों द्वारा विगत 6 माह में वर्तमान सरकार को 24 बार ज्ञापन एवं आवेदन दिया जा चुका है इसके बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण उक्त कर्मचारी में भारी रोज व्याप्त है जिससे आंदोलन में जाने विवश हो रहे हैं ज्ञात होगी पिछली जुलाई 2023 में बजट सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में 37000 संविदा कर्मचारियों के लिए 27% वेतन वृद्धि का प्रदान किया गया था कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उक्त वेतन वृद्धि का राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन मनरेगा है जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 15000 संविदा कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि अब तक प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण कर्मियों में भारी निराशा एवं रोस व्याप्त हैं, जिससे विवश होकर एनएचएम संविदा कर्मचारी 22 व 23 जुलाई को बड़ी आंदोलन के तैयारी में आज का जिला कोंडागांव में बैठक आयोजित किया गया बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ अमित मिरी एंव टीम के द्वारा बैठक कर अधिक संख्या में रायपुर पहुँच कर ज्ञापन देने की योजना बना रहे हैं। जिला अध्यक्ष संतोष पोयाम ने बताया कि कोंडागाँव जिला एनएचएम संघ के सभी साथी 22 व 23 जुलाई को दो दिवसीय अवकाश लेकर रायपुर पहुचेंगे और ध्यान आकर्षक प्रदर्शन में शामिल हो कर अपना माँग को उठाएंगे। हड़ताल में जाने से जिला कोंडागाँव के स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ सकता है प्रभाव डिलीवरी संस्थागत प्रसव ओपीडी आईपीडी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र राष्ट्रीय कार्यक्रम डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम पर प्रभावित हो सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031