दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार दानी, सिविल सर्जन दुर्ग डॉ. हेमंत साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल पर रक्तदाता के.एल. स्वेता ओ नेगेटिव, तिशु जैन ए नेगेटिव, रवि देशमुख बी नेगेटिव, ओम सेन ए नेगेटिव द्वारा सुरेखा विश्कर्मा ओ नेगेटिव चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज रीतू वर्मा ओ नेगेटिव, शिवानी केदम ए नेगेटिव, राधा बाई हेतु रक्तदान महादान कर सभी रोगी की जान बचायी। दस दिन पूर्व जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज माया सोनी ए नकारात्मक जिनमें केवल 4 ग्राम रक्त था।
डॉ. पी के. अग्रवाल के कॉल पर रक्तवीरों ने बारिश पानी की परवाह किये बगेर मरीज के जान बचायी। डॉ. पी.के. अग्रवाल नोडल अधिकारी ब्लड सेंटर दुर्ग अकेले, कर्मचारियों के साथ 24 घंटे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ब्लड सेंटर दुर्ग द्वार डोनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखे हैं।
समय-समय में डोनर का सहयोग प्राप्त होता रहता है। अलग-अलग संस्थाओं से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा। इसी धरा में राइस मिल दुर्ग और सीआईएसएफ रक्तदान शिविर जुलाई महीना के अंतिम सप्ताह में होना है। रक्तवीर को सलाम करने हेतु स्टाफ नर्स तरुणा रावत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन, लैब इंचार्ज रूपेश, लैब टेक्नीशियन तरन्नुम, दिनेश, मधुसूदन, निगार कुसुम, महेंद्र, कौशल, हिमांशु, प्रशिक्षणार्थी की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और डॉ. पी.के. अग्रवाल ने सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद धन्यवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30