रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने छत्तीसगढ़ में महासभा के वैधानिक कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा को अधिकृत किया है। इस आशय का अधिकार पत्र महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार द्वारा जारी कर दिया गया है। महासभा के द्वारा बताया गया कि विगत कुछ वर्षों से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा को फर्जी लोगों द्वारा बदनाम करने का प्रयास किये जाने की जानकारी मिल रही थी जिसके कारण यह ठोस कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ में महासभा के वैधानिक कार्यों के लिए अधिकृत होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने महासभा के नाम पर स्वजातियों को बरगलाने का काम करने वाले फर्जी लोगों को सावधान करते हुए कहा कि महासभा के नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे जो कोई भी हो कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि बार बार उन लोगों से मैं निवेदन कर रहा हूं कि संगठन का नाजायज फायदा ना उठाएं, लेकिन प्रदेश भर से मिल रही शिकायतों के आधार पर अब उन लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाया जाएगा। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर के जिलों के दौरे पर है। वहीं महासभा के महिला पदाधिकारियों ने भी उन्हें इस बात का विश्वास दिलाया कि महिलाएं भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का सार्थक प्रयास करेगी।

देखे अधिकार पत्र की कापी-

इस तरह से बरगला रहे ये फर्जी संगठन वाले-चंद्रभूषण वर्मा

महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर अपनी दुकानदारी चलाने वाले ये फर्जी संगठन के पदाधिकारी कैसे स्वजातियों को बरगला रहे है, इसके द्वारा जारी किये गये इस पत्र से पता चलता है-

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31