छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव सह अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ( प्रभारी झारखंड राज्य) बिरेंदर सिंह ने अपने संदेश में उल्लेख किया है पवित्र माता वसुंधरा के सब से पुण्य भू भाग भारत राष्ट्र में जन्म लेना हमारे किसी पूर्व जन्म का सौभाग्य ही है,ऐसा राष्ट्र जो वसुधैव कुटुंबकम्,पूरा विश्व एक परिवार के महामंत्र अनुसार अपनी संस्कृति और परंपरा को अपना कर वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रहा है,इस पुण्य भूमि की रक्षा के लिए कई साधु, संन्यासी,हिंदू ,मुस्लिम सिख, ईसाई आदि विभिन्न वर्ग के लोगों ने जात ,पात ,ऊंच ,नीच भुलाकर आपने प्राणों ,परिवारों को बलिदान कर अंग्रेजों से आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।श्री सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया की कहते हैं क्रांतिकारी अशफाक उल्लाह खान जी ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी को जेल में बोला “पंडित जी हिंदू धर्म में पुनः जन्म की बात होती है,आप धन्य है फिर से जन्म लेंगे,मेरा मजहब इजाजत नहीं देता,इसका अफसोस है” श्री सिंह ने आगे कहा की राष्ट्र भक्ति का ऐसा भाव और ऐसी भक्ति किसी भी ईश्वर भक्ति,खुदा के इबादत से बहुत ऊपर और पवित्र है,और हम सब धन्य हैं जो भारत भूमि में जन्म मिला, अच्छाई और नेक विचारों के बगैर किसी की भी पूजा,इबादत,प्रेयर कभी सफल नहीं होती,भटकाने वाले कपटी कई है, जो स्वयंभू अपने आप को भगवान के अवतार बताते हैं,आतंकवाद के जरिए नफरत को बढ़ावा देने वाले मौलवी हैं,भटका कर धर्म परिवर्तन करने वाले भी कई लोग हैं परंतु अच्छाई को ही हमे अपना धर्म मानना चाहिए,ये अपील श्री सिंह ने सभी से की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930