आसन सिटी – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की हान कियान शी को हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। पहला गेम हारने के बाद, अश्मिता ने शानदार वापसी की और चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को 53 मिनट में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। पहले गेम में 9-5 की बढ़त गंवाने के बाद, उन्होंने अगले दो गेम में बेहतर सटीकता के साथ खेल पर नियंत्रण बनाया और खिताब अपने नाम किया।

दुनिया की 50वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अश्मिता का इस साल का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून में मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना था, जहां वह साउथ कोरिया की पार्क गा यून से हार गई थीं। सेमीफाइनल मुकाबले में अश्मिता ने अपने ही देश की खिलाड़ी रक्षिता रामराज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

गुवाहाटी की रहने वाली 26 वर्षीय खिलाड़ी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पहले क्वालीफायर में रिरीना हिरामोतो और फिर किम मिन जी को सीधे गेम में हराया, और क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से मात दी। अश्मिता इस साल सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग और तन्वी शर्मा के बाद तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

कोरिया मास्टर्स फाइनल में जीत के साथ वह इस साल सिंगल्स बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनी हैं; उनसे पहले तन्वी ने ताइपे ओपन, पीवी सिंधु ने जापान ओपन और देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स का खिताब जीता है।



Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30