सरायपाली– महासमुंद जिले में आज टोल टैक्स फ्री की मांग कों लेकर सैकड़ो लोगों ने छुईपाली टोल प्लाजा के पास चक्का जाम किया. 11 जुलाई से आंदोलनकारी अनिश्चित्कालीन आंदोलन पर बैठे हैं. आंदोलन प्रमुख संजय चौधरी द्वारा 15 जुलाई से आमरण अनशन भूख हड़ताल करने के बाद भी टोल प्रबंधन की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिलने के कारण आज सैकड़ो लोगों ने चक्कजाम किया.

लगभग 25 से 30 मिनट तक नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल प्लाजा के पास चक्का जाम किया गया. वहीं आंदोलनकरियो के समस्या के समाधान के लिए प्रसाशन ने 2 दिन का समय माँगा हैं.. 2 दिन के भीतर मांग पर विचार किया जाएगा.. आश्वाशन मिलने के बाद आंदोलनकारी चक्का जाम से उठे. वहीं अनशन पर बैठे लोगों ने कहा की 2 दिन का समय प्रसाशन ने माँगा है.. लेकिन मांग ज़ब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा… महासमुंद जिले के अंतर्गत 2 टोल गेट आते हैं पहला टोल गेट झलप के पास और दूसरा टोल गेट सिंघनपुर के पास हैं,जिलेवासियो की मांग हैं की स्थानीय गाड़ियों का टोल माफ़ हो,यानी की महासमुंद जिले की CG 06 की गाड़ियों का टोल फ्री करने की मांग की जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031