सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। मतलब आप इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते हैं कि किस दिन आपको सोशल मीडिया पर कैसा वीडियो देखने को मिलेगा। डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।
लड़की का वीडियो हो गया वायरल
अभी बारिश का मौसम चल रहा है। कुछ लोगों को बारिश का मौसम पसंद नहीं होता है तो कुछ लोगों को बारिश का मौसम बड़ा प्यारा लगता है। जिन लोगों को बारिश पसंद होता है, वो उसमें नहाते हैं या फिर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाते हैं। ऐसा ही एक लड़की ने प्लान बनाया। उसने छत पर वीडियो चालू करके छत पर उछलते हुए डांस करने के लिए निकल जाती है। लेकिन अब छत गिला था तो उसका पैर फिसल जाता है और वो नीचे गिर जाती है। अचानक गिरने के कारण उसके पैर में काफी चोट भी लगती है जो वीडियो को देखकर समझ में आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एकदम परफेक्ट, मजेदार रील बन गई। दूसरे यूजर ने लिखा- रील का चक्कर है बाबू भइया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लड़की नहीं लड़का लग रहा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31