दूध हमारी सेहत के लिए लाभकारी है ये हम सब जानते हैं यह अपने आप में एक सुपरफूड है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे जरूरी मल्टी न्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। दूध पीने से कमजोर हड्डियों में जान आती है,मांशपेशियों को मजबूत मिलती है, शरीर एक्टिव रहता है और दिमाग भी तेज होता है। इसमें मौजूदा विटामिन डी दिमाग के कामकाज को बेहतर करता है। लेकिन कई लोग के मन में यह सवाल आता है कि क्या सुबह के समय खाली पेट दूध का सेवन कर सकते हैं? तो, चलिए जानते है दूध पीने का सही समय क्या है?
आप सुबह के समय दूध पिएं चाहें रात के समय यह व्यक्तिगत पसंद हो सकती है। हम आपको बता दें, सुबह के समय खाली पेट दूध पीना व्यक्ति की स्वास्थ्य की स्थिति कैसी है और दूध के प्रकार पर भी निर्भर करता है।
सुबह दूध पीने के फायदे:
सुबह के समय दूध पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। सुबह के समय दूध पीने से कमजोर हड्डियों में जान आती है मांशपेशियों को मजबूत मिलती है। साथ ही जो लोग अपना बढ़ाना चाहते हैं उन लोगों को सुबह के समय ज़रूर दूध पीना चाहिए।
सुबह दूध पीने के नुकसान:
कुछ लोगों को दूध से लैक्टोज से समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, दस्त या गैस हो सकती है। खाली पेट दूध पीने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। जो लोग खाली पेट दूध पीना चाहते हैं वो गर्म नहीं ठंडा दूध पिएं ताकि ये पाचन तंत्र और एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण न बने।
जानें दूध पीने का सही समय और तरीका
सुबह के समय आप दूध तो पी सकते हैं लेकिन उसे पीने से पहले कुछ फल या नाश्ता करें। दूध को कभी भी खाली पेट न पिएं, बल्कि कुछ खाने के साथ पिएं। लो-फैट या स्किम्ड दूध पीना बेहतर होता है, खासकर यदि आपको वजन कम करना है या हृदय स्वास्थ्य की चिंता है। रात में सोने से पहले दूध पीना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही गर्म दूध में हल्दी मिला कर पिएं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031