रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर कौशिक की नियुक्ति की गई है। चंद्रशेखर कौशिक की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। चंद्रशेखर कौशिक की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि चंद्रशेखर कौशिक की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा ने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान चंद्रशेखर कौशिक को सौंपी है। आपको बता दें कि चंद्रशेखर कौशिक विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत पथरिया पूर्व जनपद सदस्य बावली है। वे ग्राम व पोस्ट बावली तहसील सरगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के निवासी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर चंद्रशेखर कौशिक को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031