आजकल बारिश का मौसम चल रहा है और बारिश के कारण नदी और झरनों में पानी का स्तर ज्यादा देखने को मिलता है। किसी-किसी नदी में तो पानी का बहाव भी काफी तेज देखने को मिलता है। और यही कारण है कि बारिश के समय लोगों को नदी और झरनों के पास जाने से मना किया जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स पानी में बहते लड़के की जान बचा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि छोटी सी नदी के ऊपर बने पुल के बीच पिलर्स पर एक लड़का गमछा लेकर जाता है और उसपर लेटकर गमछे को नीचे की तरफ लटका देता है। तभी नजर आता है कि उधर से एक लड़का पानी के बहाव में बहते हुए आ रहा है जिसके लिए उसने ऐसा किया है। लड़का उस गमछे को पकड़ लेता है। इसके बाद जो लड़का मदद करने गया है, वो उसे ऊपर की तरफ खींचता है। इस तरह वह पानी में बहते लड़के को बचा लेता है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे काम के लिए एक सलाम तो बनता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिगर है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को अच्छा संदेश दिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी को सलाम है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सब जानबूझकर करते हैं। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031