जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि इंजीनियर हर प्रकार की व्यवस्था के भाग है। व्यवस्था के विकास करने वाले तथा विकास कार्यों को गति देने में इंजीनियर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कलेक्टर श्री बंसल मंगलवार को लालबाग क्षेत्र में स्थित सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या स्मारक स्थल में आयोजित अभियंता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर बंसल ने वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या ही जयंती को नमन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाना जरूरी है ताकि इंजीनियरों को अपने कार्यो के लिए गर्व की भावना दिया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रशासन की हर जरूरत को किसी भी समय पर आदेश करने पर अभियंता लोगों ने आगे आकर कार्य किया। जिससे जिले में कोविड-19 हेतु प्रशासन द्वारा इलाज की सुविधाओं का विकास कर पाया है। कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि वे स्वयं इंजीनियर छात्र रहे साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा और सीईओ जिपं इंद्रजीत चंद्रवाल भी इंजीनियरिंग छात्र रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अधिकारियों ने सर विश्वेश्वरय्या की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, सीईओ जिपं इंद्रजीत चंद्रवाल, मुख्य कार्यपालन अभियंता पी.डी. साय एवं अन्य निर्माण विभागों के प्रमुख अभियंता व सहायक अभियंता सहित जिले के अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। बस्तर इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031