जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से निर्मित अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा के साथ विविध आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर जनपद पंचायत सीईओ को दिशा निर्देश दिए गए है जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के आयोजन उपरांत राष्ट्रीय गान  का गायन किया जाएग। इसके उपरांत आमजन द्वारा गांव के मुख्य मार्गाे से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आमजनों, समुदाय के सदस्यों और स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक का मंचन आदि सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन के प्रभाव को बनाये रखने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानो में स्वच्छता और हरियाली को स्थायी बनाये रखने हेतु अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आजादी के पर्व को इस उत्सव को सार्थक बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीण, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031