What's Hot

बिलासपुर । बिलासपुर के तंत्रा बार का दो दिनों के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम शहर में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान रात 11 बजे के बाद भी तंत्रा बार में शराब परोसी जा रही थी। मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने बार का लाइसेंस रद्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि, शहर में देर रात तक बार खुले रहने और शराब परोसे जाने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। हाल ही में बार में मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायतों के बाद से आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31