शादी-ब्याह, दीवाली, अक्षय तृतीया से लेकर एनिवर्सरी और बर्थडे जैसे मौकों पर सोने की खरीदारी की जाती है. कुछ लोगों को सोने से बहुत प्यार होता है. कोई भी मौका हो वह कुछ न कुछ सोने का खरीद ही लेते हैं. पहले के मुकाबले सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों में खरीदारी का जोश बरकरार है. कई लोग ऐसे भी हैं, जो कभी भी सोना (gold) से संतुष्ट नहीं होते हैं, क्योंकि उनमें हमेशा और सोना खरीदने की ललक रहती है. ऐसे लोगों से अगर कोई कह दे कि एक जमाने में सिर्फ 113 रुपये में 11.66 ग्राम सोना मिलता था, तो शायद वह उसी जमाने में जाना चाहेंगे. हालांकि, जिस दौर में सोने की कीमत इतनी कम थी, तब लोगों की आय भी मौजूदा दौर के तुलना में काफी सीमित थी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों सोने की खरीददारी का एक बहुत पुराना बिल वायरल हो रहा है. बिल की वायरल तस्वीर के मुताबिक, 11.66 ग्राम सोने की कीमत महज 113 रुपये है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वायरल बिल 1959 का है, जब 11.66 ग्राम सोना सिर्फ 113 रुपये का था. पोस्ट में इतने ही सोने की मौजूदा कीमत 70 से 75 हजार तक बताई गई है. महज 113 रुपये में सोना के बिल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है. कई यूजर्स पुराने दौर में सोने की इतनी कम कीमत रहने के बारे में जान कर हैरान हैं.
महज दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर सोने के पुराने बिल की शेयर की गई तस्वीर वायरल हो गई है. ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 69 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इंस्टाग्राम यूजर्स वायरल पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “उस समय में वह लोगों की आय के हिसाब से तब भी महंगा रहा होगा. लोगों की तनख्वाह बहुत कम होती थी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उस वक्त लोगों की तनख्वाह भी 40 रुपये महीना हुआ करती थी.” (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30