राजधानी दिल्ली में एक शख्स को अपनी पत्नी को ज्यादा खर्च पर टोकना भारी पड़ गया। पत्नी ने वाइपर से पीट-पीटकर पति को अधमरा कर दिया। पीडि़त पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाले एक शख्स ने घर में पत्नी को ज्यादा खर्च करने पर टोक दिया और उसे कम करने की नसीहत दी। पत्नी को यह बात नागवार गुजरी और वो गुस्से से लाल हो गई। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति को कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर वाइपर से पीट डाला। पति की खराब हालत को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के बाद उस शख्स को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में पति के बयान पर उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पति ने टोका तो पत्नी ने वाइपर को बनाया हथियार, पहुंचा दिया अस्पताल
Previous Articleरात में लड़की ने उठाया मौका का फायदा, लेकिन इधर पिता ने…
Next Article राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment


















