बिलासपुर। जिला मुख्यालय की तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका जूना/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सिद्धी गबेल को रानिमण्डल जूना बिलासपुर/कोनी/सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी एवं लिंगियाडीह का प्रभार, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी/सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा एवं तिफरा का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी/सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला एवं सरकंडा तथा नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद एवं मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30