रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर अम्बिकापुर के नवापारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर जैसी घातक बीमारी के ईलाज के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन दो बिस्तरीय दीर्घायु वार्ड में कीमोथेरेपी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कैंसर के इलाज के लिए नवापारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कीमोथेरेपी की व्यवस्था की गई है। कीमोथेरेपी प्रारम्भ होने से मरीजों को अब बड़े शहर का रूख नही करना पड़ेगा। कैंसर के ईलाज के लिए कीमोथेरेपी के साथ ही रेडियोथेरेपी की भी अत्यंत आवश्यकता होती है। इस केंद्र में रेडियोथेरेपी की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों का बेहतर ईलाज सेवा भावना के साथ किया जाए। कोरोना महामारी के संकट काल में कोरोना योद्धाओ की सेवा समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंसर का ईलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी तथा रेडियोथेरेपी के द्वारा किया जाता है। इस केंद्र में वर्तमान में 2 बेड के वार्ड से कीमोथेरेपी की शुरुआत की गई है। भविष्य में इसे 30 बेड के वार्ड में विस्तारित किया जाएगा। इस मौके पर दो मरीजों का कीमोथेरेपी भी किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वनाओषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद द्वितेंद्र मिश्र श्रीमती गीता रजक, मेडिकल कालेज के डीन डॉ. आर.के. सिंह, सी.एम.एच.आ.े डॉ. पी.एस. सिसोदिया, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा के प्रभारी डॉ. आयुष जायसवाल, डॉ. आमिन फिरदौशी, उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031