मध्यप्रदेश के गुना में कुम्भराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग अचानक क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में टिकट काउंटर पर खड़े यात्री बाल-बाल बच गए. रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग बेहद अजीबोगरीब तरीके से दो हिस्सों में बंट गई, जिसके चलते टिकट काउंटर को बंद कर दिया गया. बिल्डिंग गिरने से टिकट काउंटर में रखे कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए.
रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट किया गया कि यात्री अगले स्टेशन से टिकट खरीद लें. फिलहाल के लिए कुम्भराज स्टेशन का टिकट काउंटर बंद कर दिया गया है, इसलिए टिकिट वितरण नहीं हो पाएगा.
कुम्भराज रेलवे स्टेशन को 60 साल पहले स्थापित किया गया था. इस रेलवे स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस, कोटा इंदौर एक्सप्रेस, नागदा बीना पेसेंजर ट्रेन गुजरती हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत भोपाल जोन में आने वाले कुम्भराज रेलवे स्टेशन से कई यात्री सफर करते हैं. सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें संरचना में बड़ी दरार दिखाई दे रही है और इसका एक हिस्सा एक तरफ झुका हुआ है. कुंभराज रेलवे स्टेशन मास्टर विनोद मीना ने कहा, यह बहुत पुरानी इमारत है. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिसके बाद टिकट काउंटर को बंद कर दिया गया है.
पश्चिम मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि कुम्भराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से टिकट काउंटर को बंद किया गया है. किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है. जल्द ही क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को सुधार लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि गुना में लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई. अब यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पुरानी इमारतों का सर्वेक्षण किया जाएगा. इस बीच, भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने बताया कि गुना जिले में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच 34 मिमी (3.4 सेमी) बारिश हुई.
BIG BREAKING लाइन में लगकर टिकट खरीद रहे थे यात्री… अचानक टूट गई रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग… काउंटर बंद…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















