पूरे मोहल्ले के सामने लड़की ने पहले अपने प्रेमी को लताड़ा फिर उसके माता-पिता को सबके सामने बेइज्जत किया. यह मामला बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली मोहल्ले का है. दीपक नाम के लड़के का इलाके की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. दोनो के संबंधों की जानकारी घर वालों को हुई तो सब शादी के लिए रजामंद भी हो गए और सब कुछ सही चल रहा था. लॉकडाउन खत्म होते ही शादी का समय नजदीक आ गया. अचानक दीपक की तरफ से शादी के लिए इनकार कर दिया. गुस्से में तमतमाई लड़की अपने परिजनों को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई. जहां पर उसने पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल किया. लड़की ने बीच सड़क पर मोहल्लेवालों के सामने लड़के की पिटाई की. हंगामा होते देख पुलिस वाले दोनों पक्षों को थाने ले आए. अधिकारियों ने दोनों पक्ष को सुना और दीपक के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















