रायपुर। शिक्षक भर्ती की मंजूरी के निर्णय का चौतरफा स्वागत हो रहा है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद जारी किये गये आदेश से छग प्रशिक्षित बीएड डीएड संघ में हर्ष क्की लहर है। स्कूल शिक्षा विभाग के 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी होने पर छग प्रशिक्षित बीएड डीएड संघ ने फैसले का स्वागत किया।

छग प्रशिक्षित बीएड डीएड संघ प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। आंदोलनरत शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों और सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ विधायक सतनारायण शर्मा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, आरपी सिंह, पंकज शर्मा, संदीप तिवारी, संजीव शुक्ला, वेदप्रकाश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।


















