कोंटा । पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोंटा थाने के टीआई अजय सोनकर को सस्पेंड कर दिया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि अजय सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 324 और 331 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि टीआई अजय सोनकर ने साजिश के तहत आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखवाया और उन्हें गिरफ्तार करा दिया। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब प्रदेशभर के पत्रकारों ने इसके खिलाफ जोरदार विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई अजय सोनकर को लाइन अटैच कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और सुकमा के चार पत्रकार—बप्पी राय, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, और निशु त्रिवेदी—कोंटा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होंने शबरी नदी से रेत लोड कर तेलंगाना के हैदराबाद जा रहे ट्रकों की जांच की और वीडियो बनाया। इसी दौरान, टीआई अजय सोनकर मौके पर पहुंचे और दो ट्रकों को थाने ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अगले दिन, जब पत्रकार कोंटा सीमा पर आंध्र प्रदेश के चट्टी क्षेत्र में गए, तो वहां की चिंतुर पुलिस ने उनकी गाड़ी से 40 किलो गांजा मिलने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। यह मामला गंभीर होने के कारण गृहमंत्री तक पहुंचा और बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आंध्र प्रदेश के आईजी से इस मामले पर चर्चा की। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने टीआई अजय सोनकर को सस्पेंड करते हुए रक्षित केंद्र सुकमा में अटैच कर दिया है। चिंतुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और टीआई के खिलाफ कार्रवाई के बाद जांच और भी गहराई से की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031