नई दिल्ली. आम तौर पर जब लोग कोई पुराना घर खरीदते हैं तो उसके इंटीरियर और मेकओवर से पहले कुछ समय वहां रहकर विचार जरूर करते हैं कि कैसे क्या करना है. एक कपल ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन घर में सेटल होने के बाद उन्हें घर का एक अहम राज मालूम हुआ. दरअसल, कपल ने पुराने समय का विक्टोरियन हाउस खरीदा था. लेकिन एक रोज जब उन्होंने घर को लॉन में खड़े होकर घर को देखा तो वे थोड़े कंफ्यूज हो गए. बाद में जो मालूम हुआ वह हैरान करने वाला था.
एक रेडिट यूजर ने ये पूरा किस्सा शेयर किया है. उसने लिखा- मेरे पिता की कजिन और उसके पति ने 15 साल पहले एक घर खरीदा था. उनका विचार था कि वे इसे रेनोवेट करते अच्छे दामों पर बेच देंगे. वे महीने भर वहां रहे. तभी एक रोज जब घर के बाहर खड़े रहकर उन्होंने घर को देखा तो दिखा कि सेकंड फ्लोर पर उनकी बेटी के कमरे की खिड़की और उनके कमरे की खिड़के के बीच एक और खड़की है. लेकिन अंदर से तो ये खिड़की नहीं दिखती , न ही वहां कोई कमरा है.
वे तुरंत सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और दोनों कमरों की खिड़की चेक की. उन्हें अहसास हुआ कि दोनों कमरों को बीच कुछ तो था लेकिन रास्ता नहीं दिख रहा था. इसके बाद बाहर जाकर सीढ़ी से खिड़की में घुसने का फैसला किया गया. ये एक पूरा बेडरूम था जहां बहुत सारे फर कोट, पेंटिंग्स और जेवरात थे. अंदर से बाहर जाने के लिए एक दरवाजा भी था लेकिन वह प्लास्टर के पूरी तरह सील किया हुआ था. ये सब कैसे और क्यों किया गया था ये तो नहीं मालूम लेकिन उनकी बेटी को मैंने वे फर कोट पहनकर स्कूल जाते जरूर देखा था.
शख्स का रेडिट पोस्ट वायरल हुआ तो लोग उसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कुछ ने जेवरात के बारे में पूछा तो कुछ न कहा- वहां रहने में डर कैसे नहीं लगता है.एक यूजर ने कहा- ये कितना भूतिया लगता है जैसे उस कमरे में किसी को दफन ही कर दिया गया हो. एक ने कहा- वहां भूत या कोई आत्मा हो सकती है.
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी यूके के पुराने घरों में चोर दरवाजे और सीक्रेट रूम और खजाने जैसी चीजें पाई गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031