राजस्थान में गुरुवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में 3 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया. SHO ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि जयपुर में ब्रह्मपुरी इलाके में एक युवक तालाब में डूब गया. उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब शाहिद (20) अपने दोस्तों के साथ हथनी कुंड में नहाने गया था. सूचना मिलने पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक चले बचाव अभियान के बाद शव को तालाब से निकाला गया.
वहीं, अजमेर के मांगलियावास इलाके में बिजली गिरने से 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई. एसएचओ सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कमला देवी अर्जुनपुरा जागीर गांव में खेतों में काम कर रही थी, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि बूंदी में देईखेड़ा थाने के एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को ले जा रही पुलिस जीप तेज बहाव में बह गई. इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, जीप में सवार देईखेड़ा SHO अजीत सिंह ने बताया कि वह 2 कांस्टेबलों के साथ पुलिस केस के सिलसिले में डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी तेज बहाव में पुलिस की जीप बह गई. उन्होंने बताया कि वह और दोनों कांस्टेबल सुरक्षित हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031