मध्य प्रदेश के बैतूल में शराबबंदी को लेकर पुलिस की ब्लू गैंग ने जो अभियान चलाया वो बहुत ही अनोखा है। शराब के अड्डे पर शराब पीने गए लोगों को शरबत पीकर वापस आना पड़ा और आगे से शराब ना पीने की कसम भी खानी पड़ी। आदतन शराब पीने वाले लोगो की शराब छुड़ाने के लिए ब्लू गैंग कल शाम बैतूल शहर के मांझी नगर और सदर की सरकारी देशी शराब दुकानों पर नींबू के शरबत की कैन लेकर पहुंची। दुकानों के सामने खड़े होकर उन लोगों को शरबत पिलाया जिन्होंने शराब पी ली थी या पीने वाले थे। इसके अलावा जो शराब खरीदकर ले जा रहे थे उन्हें भी शरबत पिलाया। ब्लू गैंग ने चालीस से पचास लोगों को शरबत पिला कर उन्हें आगे से शराब ना पीने की समझाइश दी और शराब के नुकसान बताए। कुछ लोगों ने खरीदी शराब को डस्टबिन में तक डाल दिया।
Previous Articleखास खबर : आखिर अचानक कैसे हुआ छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट…?
Related Posts
Add A Comment


















