नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक शख्स ने इसका फायदा उठाकर कोरोना संक्रमण के चलते मौत की कहानी बनाकर अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर प्रेमिका के साथ इंदौर भाग गया। फिलहाल, इस व्यक्ति को पुलिस ने खोज निकाला है। आरोपी ने कुछ इस तरह कहानी बताई की उसकी पत्नी और परिवार को यकीन हो गया की उसकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक आरोपी मनीष मिश्रा 24 जून को अपने घर से पत्नी को यह बताकर निकला कि वह काम पर जा रहा है। देर रात उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उसे कोरोना संक्रमण हो गया है वह एक टेस्टिंग लैब के पास है। उसकी तबीयत बहुत खराब है और वह अब नहीं बचेगा। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी फोन बंद करने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिवार ने अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मिश्रा का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया और मोबाइल लोकेशन, आसपास लगे सीसीटीवी के सहारे जांच में जुट गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मामले की अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने आगे बताया कि, हमने एक टीम को मौके पर भेजा, जहां हमें उसकी मोटरसाइकिल और चाबी मिली। इसके बाद टीम ने कोरोना संक्रमण का टेस्ट करने वाले सभी लैब से पॉजिटिव पाए गए लोगों के नाम निकलवाए, लेकिन लिस्ट में कहीं भी आरोपी मनीष का नाम नहीं था। जिसके बाद संदेह हुआ की कहीं उसने आत्महत्या तो नहीं कर ली इस आशंका में समुद्र और खाडिय़ों में भी नाव के सहारे तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन यहां भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मामले की जांच तेजी से चल रही थी तभी टीम को पता चलता है कि एक महिला और एक शख्स ने उसी इलाके के आसपास से एक कार किराए पर ली थी जिससे वे मध्य प्रदेश की ओर गए थे। जिसके बाद टीम बिना किसी देरी के किराए पर देने वाली कंपनी तक पहुंची और पूरी जानकारी हासिल की यहां पुलिस को यह भी पता चला कि मनीष का अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी थे। इसके बाद टीम मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित भवरकुंवा पहुंची जहां आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। उसे वापस नई मुंबई लाया गया।
इस शख्स ने कोराना का ऐसे उठाया फायदा, पत्नी और बेटी को छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा
Related Posts
Add A Comment


















