जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पत्थलगांव और बागबहार थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन महिलाओं श्रद्धा यादव (35), राखी पैंकरा (20) और अखियारो मिंज (40) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, पत्थलगांव क्षेत्र के अंतर्गत चंदागढ़ गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नौ महिलाएं खेत में काम करने गई थीं, तभी वहां अचानक बारिश होने लगी और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं श्रद्धा और राखी की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30