भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी मंगलवार को खुद सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी।
इसमें उन्होंने कहा, मेरा कोविड पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख़्याल रखें। इससे पहले भी वो दो बार कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने अब उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने सागर जिले में प्रताड़ित दलित समुदाय के साथ राखी का त्योहार मनाया था। उन्होंने यहां एक दलित परिवार से राखी भी बंधवाई थी। इससे पहले, उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा था, आज प्रेम सद्भाव भाईचारे का त्यौहार “भुजरिया” है। साल भर में हम से कोई गलती हुई हो या हमारे कथन या व्यवहार से किसी को दुख पहुंचा हो तो कृपया क्षमा करें। सभी देशवासियों को “भजरियों” की राम राम।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30