सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए कभी-कभार कई ऐसे वीडियो मिल जाते हैं। जिन्हें देख हमारी उंगलियां उस वीडियो पर अपने आप ठहर जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल में वायरल हो रहा है। जिसे वायरल करने के लिए फेक स्टंट करते हुए बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि मामला थोड़ा खतरनाक हो गया। वीडियो देख मामला किसी रेलवे स्टेशन का मालूम पड़ता है। जहां ब्रिज पर जाने के लिए दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) चढ़ते हुए रील बनवा ही हैं। तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वे सीढ़ियों पर ही गिर जाती हैं।
वीडियो को X यूजर @divyakumaari ने पोस्ट किया और लिखा – अरे ये एस्केलेटर बहुत खतरनाक होता है। लापरवाही मत किया करो। बच्चे की जान जा सकती थी अभी। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – एस्केलेटर चढ़ते समय लोगों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए। दूसरे ने लिखा – अब तक मजाक-मजाक में इनका खेल होने ही वाला था। तीसरे ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में लोग कितना लापरवाह हो गए हैं कि अपने साथ-साथ बच्चे की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।


17 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं एक बच्चे को पकड़कर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर पर चढ़ रही हैं। अचानक से वह सीढ़ियों पर बैठ जाती हैं, तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और फिर वह गिर पड़ती है। हालांकि वह खुद को संभालने की कोशिश करती है लेकिन संभल नहीं पाती। महिलाओं को गिरते देख वीडियो बना रहा शख्स मदद के लिए आने की बजाय कहता सुनाई देता है अरे गिर गईं। घटना के बाद बच्चा रोने लगता है। हालांकि एक बुजुर्ग दौड़कर मदद के लिए पहुंचता है और गिरी महिलाओं को उठाने लगता है। इसी प्वाइंट पर वीडियो खत्म हो जाता है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30